इन्दौर। 3 जनवरी को अखिल भारतीय सिन्धी समाज के संस्थापक, साप्ताहिक सिन्धु सभा टाईम्स के संस्थापक स्व. डॉ. कमल सचदेव की 22वीं पुण्यतिथि पर झुलेलाल मंदिर क्रांति कृपलानी नगर स्थित स्व. सचदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम जय जगत गृह निर्माण सहकारी समिति सिन्धु सेवा परिषद द्वारा आयोजित किया गया है, जिसमें सर्व श्री राजेन्द्र सचदेव, अशोक सचदेव, अशोक खतुरिया, लखवीचंद वाधवानी, शंकर रिझवानी, किशोर मोर्यानी, प्रदीप गुरनानी, महेश खुशलानी सहित सिन्धी समाज के प्रमुख गणमान्य नागरिकों ने डॉ. सचदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की।
डॉ. सचदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित